फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांधी नगर में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय रीना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेजर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक गांधी नगर के रहने वाले विक्रम ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी 35 वर्षीय रीना ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। अभी घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि रीना की करीब 15 साल पहले विक्रम के साथ शादी हुई थी। शादी से उसके पास दो बच्चे हैं। पुलिस ने स्थल का गहनता से मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




वहीं जांच अधिकारी एएसआई जुगल किशोर ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की कोई आरोप नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में रख दिया है। आज बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। महिला के मायका पक्ष को भी सूचना दी गई है। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें