फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मायके जा रही महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। निकटवर्ती गांव से एक 22 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सात मई को उसके पति ने उसे मायके जाने के लिए पिपली से बस में बैठाया था, मगर महिला मायके नहीं पहुंची। चार दिन बीत जाने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि परिजनों को महिला के कमरे से एक नोट बरामद हुआ है। व्यक्ति ने बताया कि मार्च 2022 में उसकी शादी जिला पानीपत के एक गांव में हुई थी। सात मई को वह पत्नी को पीपली चौक से सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसके मायके जाने के लिए बस में बैठाकर आया था, मगर वह अपने मायके नहीं पहुंची और न ही उससे कोई संपर्क हो हुआ। वहीं उसे अपने घर से एक नोट मिला है। इस नोट के अनुसार वह खुद कहीं चली गई है। नोट में उसने लिखा कि वह अपनी मर्जी से घर से जा रही है। उसे जिंदगी जीने का पूरा हक है। वह अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीना चाहती है। उसे ढूंढ़ने में अपना समय खराब न करें। यदि उसे ढूंढ़ भी लिया तो वह वापस नहीं आएगी। अगर वह कुछ भी गलत करती है तो उसकी जिम्मेवार खुद होगी। शिकायत पर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें