फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डंपर की टक्कर लगने से महिला की मौत, पति जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। अंबाला रोड पर चौक के पास डंपर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति बुरी तरह जख्मी हो गया। दंपती अपने गांव से दवा लेने शहर आया था। मृतक की शिनाख्त गीता रानी (33) निवासी काठगढ़ जिला अंबाला के रूप में हुई। पुलिस में पति के बयान पर डंपर नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना शहर में दर्ज शिकायत में भूपेंद्र सिंह निवासी काठगढ़ ने बताया कि उनकी दो बेटियां व एक सात साल का बेटा है। वह अपनी पत्नी गीता रानी को बस में गांव से दवा दिलाने पिहोवा आया था। वह लोग बस अड्डे से चौक की तरफ एक निजी अस्पताल में पैदल आ रहे थे। इसी दौरान अंबाला की तरफ से तेज गति से आ रहे एक डंपर चालक ने उन दोनों को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनको अधिक चोट लगने के कारण एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी पत्नी गीता रानी की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें