संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-30 में एक 26 वर्षीय एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया है। आज मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस के मुताबिक सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 30 में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। कुछ महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर थाना पुलिस प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अभी मामले में किसी की शिकायत नहीं आई है। पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई करेगी।