फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जेल में बंद दंपती का मकान दिखाकर महिला से 40 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसपी के आदेश पर पुलिस ने एक महिला सहित चार के खिलाफ किया मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र। जेल में बंद दंपती का मकान दिखाकर एक महिला से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला भाजपा नेता की पत्नी बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने 1.72 करोड़ रुपये में मकान का सौदा तय किया था। पुलिस में दर्ज शिकायत में निर्मला कटारिया ने बताया कि उसे अपने परिवार के लिए एक मकान की आवश्यकता थी। उसकी संदीप कुमार निवासी ग्राम झांसा से संपर्क किया। संदीप कुमार ने उसे अमरजीत निवासी ग्राम दौलतपुर के माध्यम से सेक्टर-दो में एक मकान को बाहर से दिखाया, क्योंकि मकान पर ताला लगा था। आरोपी ने बताया कि इस मकान की मालकिन कर्मजीत कौर व उसके पति सुखविंद्र सिंह पंजाब में रहते हैं और अपने मकान को बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन


लगाए गए आरोप के अनुसार उन्होंने एक व्यक्ति राजेंद्र सिंह से मिलवाया और बताया कि यह मकान मालकिन कर्मजीत कौर का सगा भाई है। राजेंद्र ने उन्हें मकान की रजिस्ट्री एवं अर्बन इस्टेट द्वारा अलाटमेंट और कर्मजीत कौर के आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी दिखाई। विश्वास होने पर मनजीत तौथड, राजेंद्र सिंह, अमरजीत व कथित मकान की मालिक कर्मजीत कौर के साथ 1.72 करोड़ में सौदा तय कर दिया। इसमें 25 लाख रुपये नकद तथा 15 लाख रुपये के चेक कर्मजीत कौर के नाम से आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने मकान का कब्जा 20 नवंबर 2023 तक देना तय किया, मगर उसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। आस पड़ोस के माध्यम से जानकारी मिली कि इस मकान के मालिक पंजाब जेल में बंद हैं और बैंक के द्वारा इस मकान पर लिए गए लोन के संबंध में भुगतान न करने पर इस मकान की नीलामी की प्रक्रिया की जा रही है। पीड़ित के मुताबिक मामला उजागर होने पर आरोपियों ने 19 दिसंबर 2023 को 20-20 लाख रुपये के चेक दिए गए, जिनसे भी रकम वापस नहीं मिल सकी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें