फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सेल ने एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बीरो देवी निवासी गांधी नगर अपने घर के बाहर ही स्मैक बेचने बैठी थी। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम पुराने बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि बीरो देवी हेरोइन बेचने का काम करती है। आज भी अपने घर के बाहर बैठकर स्मैक बेच रही है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंची तथा महिला पुलिस की मदद से बीरो देवी को काबू कर तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 23.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी महिला के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें