फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-2 ने एक महिला को एक किलो 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। सीआईए-2 के प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि गुड्डी वासी शाहाबाद गांजा बेचती है। वह अपने घर के बाहर गली में चारपाई बिछाकर गांजा बेच रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने शाहाबाद के डीएसपी आत्माराम को साथ लेकर छापा मारा। महिला सिपाही अनीता ने आरोपी गुड्डी की तलाशी ली। उसके कब्जे से एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस पर आरोपी गुड्डी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विरुद्ध थाना शाहाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें