फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जेई पति के कार्यालय में डेढ़ माह की बच्ची छोड़कर महिला फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। घरेलू विवाद के चलते पत्नी अपने पति के कार्यालय में डेढ़ माह की बच्ची को छोड़कर फरार हो गई। पति बच्ची को लेकर सेक्टर-चार पुलिस चौकी में पहुंचा। पति ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन में तैनात कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ पिछले काफी समय से उससे अलग रह रही है। उसका अदालत में करीब डेढ़ साल से तलाक का केस भी चल रहा है। गत दिवस उसकी पत्नी डेढ़ माह की बच्ची को जबरन उसके कार्यालय के फर्श पर छोड़कर चली गई। उसका अपनी पत्नी के साथ काफी समय से कोई संबंध भी नहीं है और न ही वह उसके साथ नहीं रही है। तब भी उसकी पत्नी इस बच्ची को उसके कार्यालय के फर्श पर छोड़ गई। अगर बच्ची को कुछ हो जाता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी उसकी होगी। उसने पुलिस और सीडब्ल्यूसी से बच्चों की उम्र को देखते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।


नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई
सेक्टर-चार पुलिस चौकी प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद के चल रहा है। पति ने शिकायत दी है कि उसकी पत्नी जबरन बच्ची को उसके सुपुर्द करना चाहती है। पुलिस को मामले को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत पर पुलिस ने रपट दर्ज कर ली है। जांच के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें