अब किसी भी सरकारी कार्यालय में बिना मास्क वाले व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा। जो भी व्यक्ति नियमों की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वीरवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी बलबीर सिंह ने लघु सचिवालय में बिना मास्क के प्रवेश करने वाले आठ लोगों के चालान किए है। जिनमें विशाल सिंह, राहुल, मनीष, देवेंद्र सिंह, संजय, विजय, इंद्रजीत और सत्यम शामिल हैं, इन सभी पर 500-500 रुपये का जुर्माना किया गया है। इस विभाग द्वारा अबतक करीब 70 लोगों के चालान किए जा चुके हैं। मामले में उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि कार्यालयों में सभी अधिकारी और कर्मचारी मास्क पहन कर आएं और अन्य कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के न हो। जो भी व्यक्ति बिना मास्क के कार्यालय में प्रवेश करता है तो उसका चालान किया जाए और नियमानुसार 500 रुपए का जुर्माना किया जाए।