लाडवा। डेबिट कार्ड बदलकर ठग ने उपभोक्ता के खाते से 47 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में रेखा रानी निवासी धनौरा जाट्टान ने बताया कि वह 30 अगस्त को वह अपने पति के साथ एटीएम बूथ से रुपये निकलवाने गई थी। यहां उसके पति ने पैसे निकालने के लिए अपना कार्ड एक युवक दिया था, मगर युवक पैसे नहीं निकाल पाया। उसने कई बार प्रयास किया, मगर पैसे नहीं निकले, जिसके बाद वे अपना कार्ड लेकर घर आए गए। 10 मिनट बाद उनके पास खाते से 10 हजार, पांच हजार व 10 हजार रुपये निकलने के मैसेज आया। उन्होंने अपने बैंक में खाता को बंद करने के लिए कॉल भी की, लेकिन खाता बंद नहीं हो सका। 31 अगस्त को दोबारा उनके खाते से पांच हजार, 10 हजार व दो हजार रुपये खाते से निकलने के मैसेज आए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।