शाहाबाद। साइबर ठगों ने शहर के एक युवक के खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए। यह ठगी क्रेडिट कार्ड की वेरिफिकेशन के नाम पर की गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
वंश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने बैंक खाते से क्रेडिट कार्ड लेने के लिए अप्लाई कर रखा था। दो सितंबर सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। बातचीत करने वाले ने उसे बताया कि यह क्रेडिट कार्ड के लिए वेरिफिकेशन कॉल है। कॉल करने वाले ने पहले उसकी सेल्फी अपलोड कराई। उसके बाद उसके मोबाइल की स्क्रीन शेयर की और फिर उसके बाद आधार कार्ड व पेन कार्ड अपलोड करा दिया। इसी बीच उसके नंबर पर एक ओटीपी आया, जिसे कॉल करने वाले ने उसके मोबाइल से शेयर कर लिया। उसके बाद दो मिनट में उसके खाते 32 हजार की राशि निकाल ली गई, इसके बाद वंश ने बैंक में पहुंचकर खाता को ब्लॉक करा दिया। संवाद