कुरुक्षेत्र। जिला बाल कल्याण परिषद कुरुक्षेत्र की ओर से बाल महोत्सव-2023 के विजेता बच्चों को सम्मानित करने के लिए 27 मार्च को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हरियाणा कला परिषद कला कीर्ति भवन में किया जाएगा। सुबह 10 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस समारोह में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव रंजीता मेहता मुख्य अतिथि और नगराधीश रमन गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।