फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद-अंबाला जीटी रोड पर नौगजा पीर के नजदीक हुई एक सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव उगाला निवासी हरभजन सिंह ने बताया कि वह बस स्टैंड उगाला के पास वेल्डिंग का कार्य करता है। वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर आदेश अस्पताल दवा दिलाने गया था। यहां से लौटते वक्त जैसे ही वह नौगजा पीर के पास पहुंचा तो पीछे से एक अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह दोनों स्कूटी सहित नीचे गिर गए और ट्रक का पहिया उसकी पत्नी के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें