फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर पत्नी की मौत, पति जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अमीन रोड पर ब्रह्मा चौक के पास ट्रक से कुचलकर एक्टिवा सवार एक महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एलएनजेपी अस्पताल में जख्मी का उपचार चल रहा है। मृतका की शिनाख्त उमा शर्मा (76) निवासी सेक्टर सात के रूप में हुई है। महिला अपने पति के साथ शादी समारोह से घर लौट रही थी।
सुभाष मंडी पुलिस चौकी में दी शिकायत में अनिरुद्ध शर्मा निवासी सेक्टर सात ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अमीन रोड पर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनके साथ उसके बड़े भाई जय शंकर शर्मा और भाभी उमा देवी भी अपनी एक्टिवा पर शादी में पहुंचे थे। शादी समारोह के बाद वह लोग अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके भाई-भाभी अपनी एक्टिवा पर उनकी बाइक के आगे चल रहे थे। ब्रह्मा चौक के पास पीछे से आए ट्रक उसके भाई की एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे उसका भाई व भाभी एक्टिवा सहित सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रक का पहिया उसकी भाभी के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं उसके भाई को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें