फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी पर लगा पति को जान से मारने की साजिश का आरोप, दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। एक महिला पर कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में गौरव ने बताया कि करीब चार माह पहले ही वह यहां रहने लगा था और 14 जुलाई को उसकी पत्नी करण से मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। जब उसने देखा तो उससे मोबाइल छीन लिया, जिसके बाद पत्नी ने उसे धमकी दी कि वह झूठे केस में फंसवा देगी और जान से भी मरवा देगी। इसके बाद उसने मोबाइल से सिम निकाल लिया, लेकिन उसकी कथित प्रेमी के साथ की गई बातचीत की रिकार्डिंग मोबाइल में ही रह गई, जिसमें प्रेमी उसे बता रहा है कि उसके पास पिस्तौल है। इससे वह उसे जान से मार देगा और फिर वे दोनों कहीं भाग जाएंगे।
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि यहां आने से पहले वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पंजाब के समाना में रहता था। उसकी पत्नी और करण पहले समाना में एक लेबोरेटरी में काम करते थे। यहां उनकी आपस में बातचीत हुई थी। इस बारे में उनकी कई बार पंचायत भी हुई, मगर दोनों बातचीत के साथ मिलते भी रहे। वहीं थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला और इसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें