फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी युवक की तबीयत, पत्नी पर खाने में जहरीला पदार्थ देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव स्योंसर के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। पीड़ित इस समय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। पुलिस को दर्ज कराए बयान में गांव स्योंसर वासी सीशन कुमार ने बताया कि करीब तीन माह पहले उसकी शादी इस्माईलाबाद क्षेत्र के एक गांव वासी युवती से हुई थी। 10-12 दिन बाद उनका विवाद हो गया। उसकी पत्नी ने कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। इसके बाद उसके ससुराल के लोग पहुंचे और उसकी पत्नी को समझा कर शांत कर दिया। आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे रात के खाने के साथ कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। इसके कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गए। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे दाखिल कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें