फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसके सिर सजेगा ताज, कुटा की चौधर का फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुटा की चौधर (शिक्षक संघ का चुनाव) का ताज किसके सिर सजेगा यह फैसला आज हो जाएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ का चुनाव मंगलवार को सुबह नौ बजे से शुरू होगा, जिसको लेकर प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए अलग-अलग विभागों में जा रहे हैं तो वहीं फोन के माध्यम से भी संपर्क साध रहे हैं। शिक्षक संघ के चुनाव में 11 फैकल्टी के 341 शिक्षक मतदाता प्रत्याशियों का चयन करेंगे। इसी दिन शाम को तय होगा कि किस प्रत्याशी के सिर कुटा का ताज सजेगा।
विज्ञापन

प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इसमें प्रो. विवेक गौड़, प्रो. दलीप कुमार और डॉ. ज्ञान चहल में कांटे की टक्कर रहेगी। शिक्षक मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का आकलन करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर सोमवार को कुटा चुनाव के रंग में रंगा दिखाई दिया, कहीं शिक्षक अन्य विभागों में जाकर मतदाता शिक्षकों को अपने खेमे में करने के दांव पेच लगाते दिखाई दिए तो कई प्रत्याशी सोशल मीडिया या फोन के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में प्रयास करते रहे। विवि चुनावी रंग में डूबा दिखाई दिया। उधर, कुटा कार्यालय में चुनाव कराने को लेकर चुनाव अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे और चुनाव को निष्पक्षता और सुरक्षित कराने के लिए बंदोबस्त किए गए।
प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी दौड़ में हैं तो वहीं उपप्रधान पद के लिए यूएसएम के डॉ. मोहिंद्र सिंह और जूलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक राय में टक्कर का मुकाबला होगा और सचिव पद के लिए एआईएच विभागाध्यक्ष प्रो. राजपाल व माइक्रो बायोलॉजी के डॉ. विजय कुमार के बीच तो वहीं सह-सचिव पद के लिए यूएसएम के डॉ. विवेक कुमार तथा जियो फिजिक्स की मनीषा संधू के बीच चुनावी जंग होगी।
विज्ञापन


नौ बजे शुरू होगा मतदान : चुनाव अधिकारी कृष्ण
चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडेय का कहना है कि कुटा चुनाव आज मंगलवार को होगा। चार पद पर चुनाव होगा, जिसमें प्रधान, उपप्रधान, महासचिव और सचिव पद के लिए मुकाबला होगा। खजांची पद के लिए एक ही नामांकन आया था और कार्यकारिणी सदस्यों ने निर्विरोध अपने स्तर पर सहमति बना ली है। चुनाव का परिणाम शाम पांच बजे तक जारी कर दिया जाएगा। चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। नौ बजे मतदान शुरू हो जाएगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें