कुरुक्षेत्र। डॉ. बबीता सिंघानिया ने जीता ग्रैंड फिनाले । स्वंय
कुरुक्षेत्र। पंजाब में हुई टीबी रियालिटी शॉ गायन प्रतियोगिता किसमें कितना है दम में कुरुक्षेत्र की न्यू कॉलोनी वासी डॉ. बबीता ने ग्रैंड फिनाले जीता। प्रतियोगिता में कई राज्यों से दर्जनभर से ज्यादा गायकों ने भाग लिया। डॉ. बबीता के गीत अगर मुझसे मोहब्बत है ने सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में कई चरण थे, सभी चरणों में डॉ. बबीता की प्रस्तुति उत्कृष्ट रही। बबीता ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला, दूसरा राउंड बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल राजौंद में हुआ था। तीसरा और चौथा राउंड एमडीएन ग्लोबल स्कूल में हुआ था। डॉ. सिंघानिया ने अपनी उपलब्धी का श्रेय अपनी माता-पिता व पति को दिया है। इसे लेकर शहरवासियों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर उन्हें जीएनकेसी ग्रुप के डायरेक्टर अमित जोशी, प्रिंसिपल डॉ. प्रीतिमा शर्मा ने बधाई दी। संवाद
कुरुक्षेत्र। डॉ. बबीता सिंघानिया ने जीता ग्रैंड फिनाले । स्वंय