कुरुक्षेत्र। कब और बुलबुल के तीसरे सोपान के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने जब खुद सोनपरी के गेटअप में बच्चों के साथ खेल की गतिविधियों में भाग लिया। तारे जमीन पर फिल्म की तर्ज पर शिक्षा अधिकारी को अपने बीच इस अंदाज में देख बच्चे रोमांचित हो उठे। स्काउट का झंडा फहराने के बाद उन्होंने बच्चों द्वारा सीखी गई गतिविधियों को देखा और खुद अपने आप को बच्चों के साथ बच्चा बनने से वह नहीं रोक पाए।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि जब तक हम समय कक्षा कक्ष में या विद्यालय में बच्चों से घुल मिलकर काम नहीं करेंगे बच्चे सही से सीख नहीं पाएंगे। पंचकूला से आए राज्य प्रशिक्षक विनोद बंसल ने बहुत आकर्षक गतिविधियां करवाईं। इस मौके पर प्रशिक्षक सुल्तान सिंह, मोनिका भारद्वाज, रजनी, कीर्ति, वीरेंद्र ,सतीश भारद्वाज ,प्रदीप कुमार, मीडिया प्रभारी अमरजीत पांचाल व सरकारी और निजी विद्यालयों से आए अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।