इस्माईलाबाद। गांव मलिकपुर में शार्ट सर्किट के चलते खेतों में खड़ी गेहूं की तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी और फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंची, लेकिन इन गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही किसानों ने आग को काबू कर लिया था।
गांव मलिकपुर के किसान हरपाल सिंह ने बताया कि उसके खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी थी। बुधवार को बिजली शाॅर्ट सर्किट के चलते उठी चिंगारी खेतों में गिर गई, जिससे उनके खेतों में गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही काफी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक् की मदद से खेतों का जोतकर आग पर काबू पाया। इसी दौरान नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी आदि भी मौके पर पहुंचे। संवाद
गांव मलिकपुर के किसान हरपाल सिंह ने बताया कि उसके खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी थी। बुधवार को बिजली शाॅर्ट सर्किट के चलते उठी चिंगारी खेतों में गिर गई, जिससे उनके खेतों में गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही काफी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर की मदद से खेतों का जोतकर आग पर काबू पाया। इसी दौरान नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी आदि भी मौके पर पहुंचे। संवाद