फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अगले सप्ताह मौसम साफ रहने की संभावना, धान की कटाई में आएगी तेजी

Mon, 30 Sep 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह से खिली तेज धूप के चलते रविवार को मौसम पूरी तरह से साफ नजर आया, जिससे किसानों ने भी राहत की सांस ली, पिछले दिनों हुई बारिश के चलते जहां अनाज मंडी में धान की ढेरियों को नुकसान पहुंचा था तो वहीं खेतों में भी धान की फसल बिछ गई थी, लेकिन अब मौसम साफ होने से किसानों को राहत मिली है। जिले भर की अनाज मंडियों में किसान धान की नमी को दूर करने के लिए फसल को सुखाते नजर आए।
विज्ञापन


वहीं तेज धूप के चलते रविवार दोपहर को गर्मी का आभास होने लगा। हालांकि दोपहर बाद मौसम में बदलाव भी नजर आया। कभी हल्के बादल छा गए तो कभी धूप खिलने लगी, जिससे किसानों की चिंता फिर बढ़ गई, लेकिन शाम होते ही फिर से तेज धूप खिल उठी और मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है और तेज धूप खिलने से उमस भरी गर्मी का आभास दोपहर के समय होने की संभावना है। जबकि सुबह और शाम को मौसम में हल्की ठंडक रहने के आसार है।
विज्ञापन




बॉक्स
मौसम साफ रहने से धान की कटाई में आएगी तेजी
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह के मुताबिक अब मौसम साफ रहने से धान की कटाई में भी तेजी रहने की संभावना है। पिछले दिनों हुई बारिश से जहां अनाज मंडियों में धान की फसल में नमी हो गई थी तो वहीं खेतों में भी धान की फसल को नुकसान पहुंचा था, लेकिन अब मौसम साफ होने से धान की नमी दूर होगी और धान कटाई के काम में भी तेजी आएगी।


धूप खिलने से दूर होगी धान की नमी
किसान धर्मबीर सिंह का कहना है कि बारिश होने से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से धान की कटाई में भी बाधा आई और साथ ही मंडियों में पहुंची धान भी बारिश में भीग गई, जिससे वह काली भी पड़ गई है। अब मौसम साफ होने से उम्मीद है कि धान की नमी दूर होने के बाद उठान व कटाई में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें