फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और समाज के प्रति रहते हैं समर्पित : कर्नल अमरदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सैनिक हमेशा देश और समाज को समर्पित होता है और अपनी जान की बाजी लगाकर भी अपने देश के गौरव और तिरंगे को ऊंचा रखता है। ये विचार कर्नल अमरदीप सैनी ने व्यक्त किए। वे 102 पैदल वाहिनी सेना के हरियाणा,पंजाब, हिमाचल और उत्तर प्रदेश के पूर्व सैनिकों को एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में वशिष्ट अतिथि कर्नल अश्वनी शर्मा ने कहा कि सैनिक अपने अनुभव से किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल कर सकता है और हमेशा सचाई के लिए लड़ता रहता है। कुरुक्षेत्र से सूबेदार रविंद्र कौशिक ने अपने साथियों के बच्चों के लिए जेनेसिस कुरुक्षेत्र में सौ फीसदी देने का ऐलान किया और कहा कि शिक्षा में अपने सैनिक परिवार के बच्चों की मदद भी करेंगे। ये सेना में पहली बार है कि किसी यूनिट के पूर्व सैनिक बिना किसी मदद के अपने खर्चे पर अपनी यूनिट का स्थापना दिवस मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें