फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचएसजीपीसी चुनाव को लेकर अभी करना पड़ सकता है इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। एक सितंबर से वोट बनाने की प्रक्रिया शुरू है। इस माह के अंत 30 सितंबर तक वोट बनाए जाने हैं, लेकिन 17 दिन में केवल 15 फीसदी ही वोट बन पाए हैं, जिसके चलते वोट बनाने को लेकर अतिरिक्त समय बढ़ाए जाने की मांग की जाने लगी है। एडहॉक कमेटी ने भी चुनाव आयुक्त से मिलकर वोट बनाने की समय सीमा 30 सितंबर से करीब 15 दिन आगे तक बढ़ाने की मांग करने की तैयारी कर ली है। ऐसे में आगे की होने वाली चुनाव प्रक्रिया पर भी असर पड़ने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

प्रदेश में कड़े संघर्ष के बाद अलग कमेटी बनाए जाने की सुप्रीम कोर्ट से मान्यता के बाद यह पहली स्थाई कमेटी होगी, जिसको लेकर हर किसी की निगाहें टिकी है। इस कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया चुनाव आयुक्त जस्टिस एचएस भल्ला के निर्देशन में प्रदेश सरकार ने शुरू कर दी है। चुनाव के लिए सिख बाहुल्य वाले सभी 12 जिलों में 40 वार्ड बनाए गए हैं, वहीं वोट बनाने का काम भी एक सितंबर से शुरू कर दिया गया है, लेकिन इसमें पहला सप्ताह आवेदन पत्र प्रकाशित करवाने से लेकर अन्य प्रक्रिया में ही निकल गया। हाल ही में ये आवेदन हिंदी, अंग्रेजी के बाद पंजाबी में भी प्रकाशित किए जा सके हैं।
मैदान में आए सभी संगठन अधिक से अधिक वोट बनाने की लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं और एसजीपीसी एवं शिरोमणि अकाली दल ने अपने जत्थे भी वोट बनाने के लिए उतारे हैं तो वहीं एडहॉक कमेटी के साथ-साथ पूर्व अध्यक्ष रहे जगदीश सिंह झींडा व अपनी अलग से ताल ठोक चुके दीदार सिंह नलवी भी सिख संगत से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट बनवाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन




बढ़वाई जाएगी वोट बनवाने की समय सीमा : प्रधान
एडहॉक कमेटी के नवनियुक्त प्रधान जत्थेदार भूपिंद्र सिंह असंध का इस संबंध में कहना है कि अभी तक मुश्किल से 15 फीसदी वोट बन पाए है। इतने धीमे स्तर पर वोट बनने के पीछे रहे कारणों पर चुप्पी साधते हुए उन्होंने बताया कि कमेटी की ओर से वोट बनवाने की समय सीमा कम से कम 15 दिन आगे बढ़वाने की मांग की जाएगी, ताकि कोई भी सिख वंचित न रहे। उन्होंने सिख संगत से भी अपील की कि वोट बनवाने में बढ़ चढ़ कर उत्साह दिखाएं।



महिलाओं के वोट बनाने को लेकर भ्रम : हरप्रीत
एडहॉक कमेटी के पूर्व प्रधान महंत करमजीत सिंह के प्रतिनिधि हरप्रीत सिंह का कहना है कि वोट बनवाने का आधा समय बीत गया है, लेकिन अभी सिख महिलाओं के वोट को लेकर इसमें लगे सरकारी कर्मियों में ही भ्रम है। महिलाओं के वोट बनाने से इंकार करने संबंधी कई शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में वोट बनवाने की समय सीमा बढ़ानी होगी, इसके लिए चुनाव आयुक्त से भी मिलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें