फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों की आढ़त में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी से खुशी की लहर : बलदेव

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी के पूर्व सचिव बलदेव शर्मा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व सचिव बलदेव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आढ़तियों की आढ़त बढ़ाने का जो फैसला लिया है वह एक सराहनीय कदम है। रविवार को अनाजमंडी में अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए शर्मा ने कहा कि आढ़तियों को धान खरीद पर मिलने वाली आढ़त में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा की है, जिससे आढ़तियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने आढ़तियों की आढ़त को 45.88 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 55 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री व्यापारियों को लेकर काफी सकारात्मक सोच रखते है, जिसके चलते उन्होंने आढ़तियों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया है। प्रदेश के सभी आढ़ती सरकार के इस फैसले की सराहना कर रहे है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आढ़तियों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर उनका आभार व्यक्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें