फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में तीन फुट चढ़ा पानी, रोडवेज बस पड़ी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से कुरुक्षेत्र ही नहीं शाहाबाद जीटी रोड पर भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बाबैन रोड पुल के नीचे करीब एक किलोमीटर पर तीन-तीन फुट पानी खड़ा हो गया। वहां से गुजरने वाले जहां वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं चंडीगढ़ से नारनौल की तरफ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस रात करीब 10.15 बजे खराब हो गई। बस में सवार करीब 40 से 45 यात्रियों को रात 10.50 बजे तक बस का इंतजार करना पड़ा। यही नहीं, बस में सवार यात्रियों ने पानी में उतर बस को धक्का भी मारी, लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई। आखिर करीब 11 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बस आई, जिसमें यात्री बैठकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। बताया जा रहा है कि यहां आसपास कॉलोनियों में भी बरसाती पानी भरना शुरू हो गया था। हालांकि इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों ने जुगाड़ लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें