फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री में गटकते रहे पानी, अब कनेक्शन पर चल रहा एचएसवीपी का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फ्री में पानी गटकने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का बुलडोजर खूब चल रहा है। एचएसवीपी की इस कार्रवाई को देखकर उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई के डर से डिफाल्डर अपना पानी का पूरा बिल भरने लगे हैं। इससे सरकार के राजस्व में इजाफा भी हो रहा है। दरअसल, एचएसवीपी ने लंबे तक पानी का बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस थमाए थे। नोटिस के बावजूद बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए अब एचएसवीपी का बुलडोजर चल रहा है। वीरवार को सेक्टर-सात में एचएसवीपी के बुलडोजर ने तीन कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एचएसवीपी के 13131 पानी के कनेक्शन हैं। इसमें सरकारी संस्थानों सहित 2400 से ज्यादा डिफाल्टर उपभोक्ता हैं, जिन पर एचएसवीपी का एक करोड़ 67 लाख रुपये बकाया है। इसकी रिकवरी के लिए एचएसवीपी ने इन डिफाल्टरों को अपना बिल भरने के लिए नोटिस थमाए थे। नोटिस थमाए जाने के बाद 1200 से अधिक डिफाल्टरों ने अपना बिल भर दिया था। इसमें एचएसवीपी के राजस्व में 95 लाख रुपये जमा हुए थे, मगर अभी भी करीब 72 लाख रुपये डिफाल्टरों की तरफ खड़े हैं। रिकवरी के लिए एचएसवीपी की ओर से शहर के सेक्टरों में बुलडोजर के साथ कार्रवाई की जा रही है। मौके पर बिल अदा न करने वाले डिफाल्टरों का कनेक्शन काटा जा रहा है।
इस कार्रवाई को देखते हुए डिफाल्टर मौके पर ही अपना बिल भी अदा कर रहे हैं। मंगलवार को एचएसवीपी ने सेक्टर-13 से अभियान की शुरुआत की थी। वीरवार को टीम ने सेक्टर-सात में अभियान चलाकर तीन डिफाल्टरों के कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन

बाक्स
बीएसएनएल और कृषि विभाग भी डिफाल्टरों की सूची में
-----------------------------------------------------
एचएसवीपी के डिफाल्टरों की सूची में भारतीय संचार निगम लिमिटेड और कृषि विभाग भी शामिल है। विभाग के अनुसार बीएसएनएल पर जहां करीब सात लाख रुपये बकाया खड़े हैं वहीं कृषि विभाग पर साढ़े 22 हजार रुपये बकाया है। इन दोनों संस्थानों को भी नोटिस दिया गया है। अगर जल्द ही इन संस्थानों ने बिल अदा नहीं किया तो उनके भी कनेक्शन काटे जा सकते हैं।
बाक्स
तीन लाख रुपये और वसूल
एचएसवीपी की कार्रवाई को देखकर डिफाल्टर भी अपना बिल भर रहे हैं। इस कार्रवाई को देखकर डिफाल्टरों में भी डर है कि कहीं उनका कनेक्शन न काट दिया। इसे लेकर कोई एचएसवीपी से मोहलत की मांग रहा है तो कई लोग मौके पर ही बिल अदा कर रहे हैं। वीरवार को भी कई लोगों ने कार्रवाई होते देख अपना बिल भर दिया। इससे एचएसवीपी के दो से तीन लाख रुपये की वसूली की गई।
बाक्स
किसी भी डिफाल्टर को नहीं बख्शा जाएगा : घणघस
एसएचवीपी के ईओ दीपक कुमार घणघस का कहना है कि डिफाल्टरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस संबंध में मुख्यालय से भी निर्देश मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें