फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 15 दिनों में सड़कें पशु मुक्त करेगी वाह फाउंडेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर को बेसहारा गोवंश से मुक्त करने के लिए वाह फांउडेशन ने करीब 15 दिनों का लक्ष्य निर्घारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए संस्था की तरफ से कार्य शुरु कर दिया गया है। इसके लिए तीन ट्रैैक्टर-ट्रॉली के साथ कर्मियों की टीमें फील्ड में उतार दी है और बुधवार को दूसरे दिन तक 60 गोवंश गोशाला में पहुंचा दिए गए। वाह फाउंडेशन से एडवोकेट जसबीर सिंह ने कहा कि राज्यमंत्री सुभाष सुधा और नगर परिषद के आह्वान पर शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लक्ष्य को लेकर कार्य शुरु कर दिया गया है। इसमें नगर पालिका का भी सहयोग लिया जा रहा है। अगले 15 दिन बाद शहर की सड़कों पर गोवंश दिखाई नहीं देगा। इन गोवंश को गोशालाओं तक पहुंचाने का जिम्मा वाह फाउंडेशन ने उठाया है और यह तय समय में ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान समय में करीब 800 गोवंश सड़कों पर माने जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें