फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मतदान पहले, शादी बाद में, दूल्हे के रूप में ही सुनील ने किया मतदान

Sun, 06 Oct 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया। अपने-अपने कार्य छोड़ मतदाताओं ने मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी दिखाई। ऐसा ही उत्साह पिपली के रहने वाले सुनील में देखा गया, जिन्होंने शादी से पहले मतदान किया। वे दूल्हे के रूप में ही मतदान करने पहुंचे, जिन्हें देख दूसरे मतदाता भी उत्साहित दिखाई दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देशहित उसके लिए सबसे पहले हैं। उन्हें आज अपनी दुल्हन के साथ फेरे लेने के लिए बरात लेकर जाना था लेकिन इससे पहले उन्होंने राष्ट्र फर्ज निभाया। उनका कहना था कि वे शुरू से ही मानते हैं कि हम मतदान कर सशक्त लोकतंत्र कायम कर सकते हैं। न केवल हम अपने प्रदेश व देश को मजबूत बनाते हैं बल्कि हमारे भविष्य की नींव भी रखते हैं। हर किसी को मतदान अवश्य करना चाहिए, फिर भले ही कोई जरूरी काम ही क्यों न छोड़ना पड़े। सुनील के इस कदम की हर किसी ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें