फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान, विपक्ष राजनीति न करे : कृष्ण बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने एसआईआर अभियान पर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने की चुनाव आयोग की प्रक्रिया है। बेदी ने जोर दिया कि इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में हों, त्रुटियां भी दूर की जाएं। कृष्ण बेदी शनिवार को हेल्पर्स शाहाबाद सोसाइटी के वाटर कूलर लोकार्पण में पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि एसआईआर चुनाव आयोग की निष्पक्ष प्रक्रिया है। विपक्ष को जनता को भ्रमित करने के बजाय लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने में सहयोग देना चाहिए। सरकार निष्पक्ष व्यवस्था के पक्ष में है। मंत्री ने वाटर कूलर का लोकार्पण कर उसे आमजन को समर्पित किया। उन्होंने हेल्पर्स शाहाबाद सोसाइटी के मानव सेवा कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें