फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
पिहोवा।  ईशर ज्योत डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन में आयोजित एनएसएस ​शिविर में भाग लेती छात्राएं। विज्ञ
विज्ञापन
पिहोवा। ईशर ज्योत डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत एनएसएस क्लैप व एनएसएस प्रेरणा गीत के साथ हुई। उसके बाद स्वयंसेविकाओं ने गोद लिए गए गांव अरूनाय में लोगों को नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

नाटक के बाद कार्यक्रम अधिकारी मिस कुसुम व सहायक मिस सुमन ने कहा की स्वच्छता एक भाव है जो जन जागरूकता से संभव हो सकता है। गांव के लोग अपने मन मस्तिष्क में स्वच्छता का भाव उत्पन्न करें। इसे दिनचर्या में शामिल कर घर, गली व गांव को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सकता है। स्वयं सेविकाओं के बीच ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें पलक की टीम अव्वल रही। शिविर के पांचवें दिन का अंत ‘हम होंगे कामयाब’ गीत के साथ हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें