फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वयंसेविकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

Mon, 19 Feb 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। शिविर में भाग लेने वाली स्वयंसेविकाओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन रविवार को हुआ। कार्यक्रम में रतनगढ़ गांव के सरपंच श्याम कुमार मुख्यातिथि रहे।

प्राचार्य डाॅ. आरती त्रेहन ने स्वयंसेविकाओं को सात दिनों में प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव लेते हुए प्रयोगात्मक कार्यों और गतिविधियों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी तथा इन सात दिनों के शिविर में विभिन्न कलाओं जैसे नृत्य, नाटक तथा योग में प्रशिक्षित किए गए राजकीय प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के कोषाध्यक्ष विष्णु भगवान गुप्ता ने कहा कि सेवा, सहायता और समर्पण की भावना से ही हम एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इसके पश्चात विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाली स्वयंसेविकाओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर दीक्षा, अंजली, महेश धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें