कुरुक्षेत्र। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दयानंद महिला महाविद्यालय की एनएसएस विंग के स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत 2.0 कार्यक्रम के तहत मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन ब्रह्मसरोवर पर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र की जिला युवा अधिकारी मिशा और लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक कांता देवी ने की। इस दौरान स्वयंसेवकों ने ब्रह्मसरोवर पर श्रमदान किया और कूड़ा-कचरा साफ किया।
केंद्र की जिला युवा अधिकारी मिशा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। सरकार की ओर से इस पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन लोगों की भागीदारी के बिना इसके प्रयोग पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है।
डॉ. सोनिया और डॉ. ऋतु ने बताया की हमें अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इसलिए हमें सफाई की शुरुआत अपने घर से ही करनी चाहिए। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के अमित कुमार, सुरेश सैनी, विजेता सैनी, दीपक योगी, सुनील दत्त, संदीप, शुभम आदि मौजूद रहे।