कुरुक्षेत्र। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लाला लाजपत राय की जयंती पर जिला अस्पताल में सर्वोच्च रक्तदाता उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा की ओर से 575वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 50 बार रक्तदान कर चुके संजीव बतान और उनकी पत्नी पूनम मुख्यातिथि रहे और रक्तदान भी किया। स्टार रक्तदाता प्रशांत शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शिविर में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त सहायक कुलसचिव दविंद्र सचदेवा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे थे। अतिथियों ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया। राष्ट्रपति पुलिस पदक, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक, डायमंड रक्तदाता व पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का स्वागत किया। शिविर में रक्तदाताओं ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर संजीव कुमार, पूनम, दविंद्र सचदेवा, शैली शर्मा, प्रशांत शर्मा, मोहित खेड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।