कुरुक्षेत्र। रोजगार विभाग की ओर से व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 21 से 25 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले में स्थित शैक्षणिक संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को उनके भविष्य के बारे व कॅरिअर प्लानिंग एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।