लाडवा। महावीर कॉलोनी स्थित खेड़ा मंदिर परिसर में संकीर्तन करती महिलाएं। संवाद
लाडवा। विश्व हिंदू परिषद की ओर से रामनवमी के शुभ उपलक्ष्य में महावीर कॉलोनी स्थित खेड़ा मंदिर परिसर में भव्य संकीर्तन किया गया। इस दौरान आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और भजनों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष देवराज राजू, नगर प्रखंड मंत्री जितेंद्र कालिया, हरीश सिंगला, विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति की अध्यक्ष गीता आनंद सहित वरिष्ठ सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दी गई। अध्यक्ष देवराज राजू कश्यप ने प्रभु श्रीराम के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धार्मिक जागृति के साथ समाज को एक सूत्र में पिरोना रहा। मंगल आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विहिप सदस्यों सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
लाडवा। महावीर कॉलोनी स्थित खेड़ा मंदिर परिसर में संकीर्तन करती महिलाएं। संवाद