फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस की ओर से ग्राम प्रहरी नोडल अधिकारी उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम सोमवार को थाना झांसा क्षेत्र के धुराला, माजरी, गोविंद माजरा व शांतिनगर कुरड़ी आदि गांवों में पहुंची और ग्रामीणों को जागरूक किया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलवाई और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। आमजन से संवाद कर नशा मुक्ति का संदेश दिया। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से नशे पर नियंत्रण संभव है। नशा करने या बेचने वालों की सूचना थाने में दें, सूचनादाता का नाम गोपनीय रहेगा। ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। युवाओं व बच्चों से अपील की कि पढ़ाई और खेलों में ध्यान देकर परिवार, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। नशे से संबंधित सूचना टोल फ्री 1933 पर दें। किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें