कुरुक्षेत्र। मातृभूमि शिक्षा मंदिर परिसर में सेहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना हर व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है। कार्यक्रम का आयोजन मातृभूमि सेवा मिशन, राष्ट्र प्रेम मंच और सिग्नस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र के सहयोग से किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त पुनीत शर्मा ने मिशन की सामाजिक सेवाओं की सराहना की। फतेहपुर, खासपुर, चंद्रभानपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों की नि:शुल्क जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। सिग्नस हॉस्पिटल के डॉ. पुनीत शर्मा ने संतुलित खानपान और संयमित जीवनशैली पर मार्गदर्शन दिया। हरको बैंक के निदेशक सुभाष बेदी, कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक नरेंद्र घराडसी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा, समाजसेवी ईश्वर फतेहपुर और एडवोकेट संजय भाटिया ने विचार रखे।