फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सम्भालखी में 27 लाख रुपये की विकास योजनाओं की ग्रामीणों को मिली सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। गांव सम्भालखी में 27 लाख रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत हुई। राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष सुभाष कलसाना और सरपंच प्रतिनिधि सतीश कुमार ने विकास कार्य प्रारंभ किए। पेयजल आपूर्ति के लिए 11 लाख रुपये की लागत से नया ट्यूबवेल समर्पित किया गया। श्री गुरु रविदास मंदिर धर्मशाला की दूसरी मंजिल के निर्माण का कार्य भी शुरू हुआ। इस पर करीब 16 लाख रुपये खर्च होंगे। कलसाना ने कहा कि गांवों का विकास ग्रामीणों की जरूरतों के अनुसार योजनाओं से संभव है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार पंचायतों को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। सतीश कुमार ने मांग पत्र सौंपा, जिस पर कलसाना ने मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें