फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू के राजनीतिक विज्ञान विभाग के चेयरपर्सन बने विकास सभरवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर विकास सभरवाल को विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से एक वर्ष या अगले आदेश तक के लिए की गई है। केयू लोक संपर्क विभाग के निदेशक महासिंह पूनिया ने यह जानकारी दी। विकास सभरवाल विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद के सदस्य भी होंगे। वह सामाजिक विज्ञान संकाय के सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अतिरिक्त, वे राजनीतिक विज्ञान विभाग के बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरपर्सन का दायित्व भी संभालेंगे। विकास सभरवाल ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कुलगुरु सोमनाथ सचदेवा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। साथ ही विभाग की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें