फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सर्वजातीय महासभा के चुनावों में विजय पाल एडवोकेट प्रधान और ओपी सचदेवा महासचिव बने

विज्ञापन
लाडवा। सर्व समिति से चुने गए  बाद पदाधिकारियों को शपथ दिलाते  मुख्य निर्वाचन अधिकारी जय गोपाल अ
विज्ञापन
लाडवा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जय गोपाल अरोड़ा की देखरेख में सर्वजातीय महासभा का चुनाव शांतिपूर्ण व सर्वसम्मति से संपन्न हुआ और नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। महासभा के प्रधान पद पर विजय पाल एडवोकेट निर्विरोध चुने गये और महासचिव के पद पर ओपी सचदेवा निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपप्रधान महेन्द्र सिंह चन्देल, उपप्रधान केपी अग्रवाल, जयपाल दहिया, रामलाल अग्रवाल, गौरव शर्मा, सहसचिव गुलशन कुमार मदान, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर परुथी चुने गये।
विज्ञापन

जय गोपाल अरोड़ा ने बताया कि कार्यकारिणी के सदस्य पृथ्वी सिंह ग्रोवर, पाल सिंह संधू (पूर्व डीएसपी), परमिंद्र पाल सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, विजय पाल काम्बोज, सतबीर नरवाल चुने गए। विजय पाल एडवोकेट प्रधान ने कार्यकारिणी गठन के बाद शमशेर सिंह संधू को मुख्य संरक्षक व जय गोपाल अरोड़ा को संरक्षक मनोनीत किया। नवनिर्वाचित प्रधान विजय पाल एडवोकेट ने कहा कि सर्वजातीय महासभा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सब मिलजुलकर एक टीम की तरह काम करेंगे और समाज व सभी बिरादरियों में भाईचारा, प्रेम और सामंजस्य बनाएंगे। समाज में कुरीतियों को समाप्त करने, बच्चों और युवाओं का नैतिक व बौद्धिक विकास करने, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, प्रतिभाओं को विदेशों में पलायन रोकने आदि विषयों पर कार्य करेगी। इस दौरान सुरजीत सुभरी, ईश्वर सिंह रमन, संदीप लाठर ,जयपरकाश शर्मा, सुखविंद्र सिंह, अंकुश गुप्ता, राधेशाम गुप्ता, सुशील कुमार, करण सिंह व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें