कुरूक्षेत्र। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को धर्मनगरी पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं और प्रोटोकॉल के अनुसार पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नोडल अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई हैं। उपराष्ट्रपति सबसे पहले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे श्री शक्तिपीठ भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और अंत में हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से आयोजित अखिल भारतीय देव स्थानम् सम्मेलन में भाग लेंगे। पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल का कहना है कि उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। संवाद