फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

Fri, 02 Jun 2023 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक तेज रफ्तार वाहन ने जीटी रोड क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत सुरेश पाल निवासी भगवान नगर कॉलोनी ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह अपने घर से अपनी साली के पास साइकिल से उसके गांव चनारथल जा रहा था। रात करीब एक बजे मन्नत हवेली के पास उसके साइकिल की चैन उतर गई। चेन को चढ़ाने के लिए उसने साइकिल रोक ली। तभी उसने देखा कि सड़क क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति को एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह व्यक्ति उछल कर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान उस वाहन का टायर उस व्यक्ति के सिर से निकल गया। उसने राहगीरों की मदद से एंबुलेंस का इंतजाम करके उसे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें