फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे विभिन्न संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जन संघर्ष मंच हरियाणा, सर्व कर्मचारी संघ और सीटू ने संयुक्त रूप से ताज पार्क से लेकर नए बस अड्डे के लाल बत्ती चौक तक रोष मार्च निकाला। रोष मार्च के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। रोष मार्च के दौरान जन संघर्ष मंच हरियाणा की महासचिव सुदेश कुमारी, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश, पूर्व कर्मचारी नेता महाबीर प्रसाद दहिया और सीटू के नेताओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

जन संघर्ष मंच हरियाणा की महासचिव सुदेश कुमारी ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों की हत्या और ट्रैक्टरों को हुए नुकसान की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। इसके अलावा पुलिस की गोली के शिकार युवा किसान शुभकरण सिंह के परिवार को मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपये की राशि के साथ-साथ क्षतिग्रस्त सैकड़ों ट्रैक्टरों के मरम्मत का खर्च भी दिया जाना चाहिए। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही तरीकों से किसान आंदोलन का दमन कर रही हैं। ड्रोन जैसी नवीनतम टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग करते हुए किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं, जो कि सरकार की गलत नीतियों को दर्शाता है। किसानों की जायज मांगों को मानने की बजाय उन पर आंसू गैस के गोले बरसाए जा रहे हैं। इस मौके पर चंद्र रेखा, उषा कुमारी, पूजा, कोमल, रतन कौर, रामेश्वर , कुलदीप,पीरथी, ईश्वर, मेवा राम, सोमनाथ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें