फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरियाणा मतदाता दिवस 25 जनवरी को होगा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा। इसके दौरान सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में मतदान जैसा कुछ नहीं, वोट अवश्य डालेंगे हम, थीम के साथ वाद-विवाद, चर्चा और ड्राइंग, स्किट, गीत, पेंटिंग, निबंध आदि सहित, जैसी प्रतियोगिताओं का संचालन करवाया जाएगा। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि जिले के सभी विभागाध्यक्ष, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रबंध निदेशकों, विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा रजिस्ट्रार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलवाएंगे। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में मतदाता के रूप में शामिल करवाने के लिए जनसाधारण के बीच जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य विभाग द्वारा विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों के सहयोग से स्कूली और कॉलेज छात्रों द्वारा खंड, जिला और राज्य स्तर पर रंगोली बनाने, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिताओं, रैलियां, परेड टुकड़ियां, नुक्कड़ नाटक आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें