कुरुक्षेत्र। दीपावली के उपलक्ष्य में गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दीप सज्जा, कार्ड बनाओ और तोरण बनाओ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विद्या भारती हरियाणा एवं हिंदू शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुई प्रतियोगिताओं में पहली से बारहवीं कक्षा तक की छात्राओं ने चार वर्गों में उत्साह से भाग लिया। दीप सज्जा के शिशु वर्ग में वंशिका, बाल वर्ग में अंशिका, किशोर वर्ग में मानसी तथा तरुण वर्ग में दिव्यांशी और मैना प्रथम रहीं। तोरण बनाओ में शिशु वर्ग से अवनीत, बाल वर्ग से प्रियांशी, किशोर वर्ग से जागृति तथा तरुण वर्ग से हर्षप्रीत और रिया ने बाजी मारी। कार्ड बनाओ में गुंजन, रीत, खुशी और अर्शप्रीत अपने-अपने वर्ग में प्रथम रहीं।