फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: क्रिएटिव ऑनलाइन रील मेकिंग प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय की जल संरक्षण समिति की ओर से क्रिएटिव ऑनलाइन रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम, अमनदीप ने द्वितीय और विनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. आरती त्रेहन ने कहा कि तकनीक के इस युग में रील मेकिंग एक प्रभावशाली माध्यम बन गया है, जिससे युवा समाज को जागरूक कर सकते हैं। संयोजिका डॉ. मुमताज ने कहा कि जल संकट वैश्विक समस्या बन चुका है और जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। छात्राओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे पर रचनात्मक जागरूकता अभियान चलाया। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों की 30 छात्राओं ने भाग लिया और कुल 20 रीलें प्रस्तुत की गईं। निर्णायक डॉ. पूनम सिवाच व प्रो. रितु मित्तल ने विजेताओं का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें