फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिस्टल के दम पर ऑटो यूनियन प्रधान के कार्यालय में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिस्टल के दम पर ऑटो चालक यूनियन प्रधान के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने व 1.35 लाख रुपये छीनने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वारदात से पहले आरोपियों ने यूनियन प्रधान से एक लाख रुपये रंगदारी और 10 हजार रुपये हफ्ता मांगा था। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में प्रवीन उर्फ काली निवासी थानेसर ने बताया कि वह ऑटो चालक यूनियन ब्रह्मसरोवर का प्रधान है।
विज्ञापन

एक जून को अमन कमालपुरिया ने उससे एक लाख रुपये व यूनियन से 10 हजार रुपये हफ्ता देने के लिए धमकाया था। 12 जून को आरोपी साहिल बैंस, अमन व शिवम गोरखा अपने करीब 50 साथियों के साथ छह गाड़ियों में उसके वाल्मीकि आश्रम की दुकान में बने कार्यालय में घुस गए। यहां कार्यालय में मौजूद उसके साथी नरेंद्र के कान पर पिस्टल तान दी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह मौके पर नहीं पहुंचा तो आरोपियों ने उसके कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जाते-जाते आरोपी उसके कार्यालय से 1.35 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम, 148, 149, 452, 379, 506 व 427 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें