लाडवा-रादौर मार्ग पर गांव बड़शामी के बस अड्डे के पास अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर शव की पहचान करना मुश्किल था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढाबा संचालक भोलाराम पुत्र चरण सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि 22 फरवरी सुबह दो बजे वह सड़क पर घूमने फिरने के लिए निकला था। उसने देखा कि एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। कोई बड़ा वाहन टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर बलराज ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।