कुरुक्षेत्र। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी बघेल पाल गडरिया धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने आम का पौधरोण किया। उन्होंने धर्मशाला परिसर में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना भी की तो समाज के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को सही दिशा दिखानी चाहिए। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों व प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर लेकर जाना चाहिए, ताकि बेहतर भविष्य बन सके और नशे आदि से बच सकें। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आज भाजपा हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर कार्य कर रही है और हर योजना का लाभ जरूरतमंद तक पहुंच रहा है। इस दौरान धर्मशाला प्रधान शमशेर सिंह, पूर्व प्रधान रमेश पाल, उपप्रधान जसबीर सिंह, जयसिंह पाल, सतबीर सिंह, चंदगी राम सहित भाजपा के कईं पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।