कुरुक्षेत्र। अमीन रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी एएसआई अजय कुमार ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं लेकिन मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। मृतक की अनुमानित आयु 40 वर्ष बताई जा रही है। कद लगभग 5.5 फीट है। उसने नीले रंग की फुल-स्लीव शर्ट और गुलाबी रंग की पैंट पहनी हुई थी। कोई पहचान-पत्र, मोबाइल फोन या अन्य सामान नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।